आरएस पुरा विशाल धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे साधु-संत प्रबचन देते हुए स्रोत संवाद
आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव कोटली गल्ला बाना स्थित रमेश्वरधाम में श्री सदगुरु देव जी महाराज की 35वीं पुण्यतिथि पर जारी धार्मिक कार्यक्रम में सोमवार को पहुंचे साधु-संतों ने प्रवचन सुना भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया।
इस मौके पर स्वामी राजेश्वरानंद हरिद्वार, स्वामी गोपालानंद चित्रकूट, स्वामी सिद्धेश्वर गीता भवन जम्मू, राम बिहारी दीनानगर,मदन लाल कठुआ,महंत चक्रमनी और प्रवीन शास्त्री ने कहा कि स्वामी प्रकाशानंद महाराज कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं जिससे समाज आगे बढ़ रहा है। संवाद