विजयपुर। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं ने व्रत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को करवाचौथ मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाएं तैयारियों में जुट गई हैं। इस दिन को भगवान गणेश और चौथ माता के पूजन के साथ भगवान गणेश की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस समय महंगाई चरम पर है। इसके बावजूद महिलाएं कपड़े और सजने संवरने का सामान खरीद रही हैं। संवाद