फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय भेजा 50 किसानों का दल

Mon, 15 Sep 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा किसानों के एक दल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (लुधियाना) के लिए रवाना करते हुएस्रो
विज्ञापन
पांच दिन तक आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे किसान
विज्ञापन

आरएस पुरा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जोन आरएस पुरा की तरफ से रविवार को 50 किसानों के दल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (लुधियाना) के लिए रवाना किया गया। यहां किसान पांच दिनों तक खेती के आधुनिक गुर सीखेंगे। इस दल में ब्लॉक आरएस पुरा, सुचेतगढ़, बिश्नाह और हसल क्षेत्र के किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उप जिला कृषि अधिकारी अरुण कुमार जराल मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (लुधियाना) के लिए रवाना किया। इसके अलावा कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के उन्नत किसान भी उपस्थित रहे। इस दल का प्रमुख मकसद किसानों को औषधीय पौधे एवं ऑयल सीड पौधों के प्रति विशेष जागरूकता पैदा करना है। उप जिला कृषि अधिकारी अरुण कुमार जराल ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों के लिए चलाई जा रही अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के तहत समय-समय पर कृषि विभाग की तरफ से किसानों के दल को आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अन्य राज्यों में भेजा जाता है। इस मौके पर क्षेत्र के उन्नत किसान स्वर्ण लाल, बलदेव सिंह आदि ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि कृषि विभाग की तरफ से समय-समय पर किसानों के दल को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग कृषि विश्वविद्यालय में भेजा जाता है जिसका क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा मिल रहा है। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ धीरज खजुरिया के अलावा नरेश कुमार, पुनीत महाजन, हरदीप सिंह, जगमोहन, अनिल सलगोत्रा, सुरेंद्र सिंह और संजीव सहित कृषि विभाग के अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें