आरएस पुरा श्री माता वैष्णो देवी संर्घष समिति की ओर कस्बे में विरोध- प्रदर्शन करते हुए स्रोत
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति आरएसपुरा ने कस्बे में प्रदर्शन कर श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमए) में 50 में से 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को आवंटित करने को लेकर प्रदर्शन किया।
कस्बे के देवीद्वारा मंदिर से प्रदर्शन कर रहे कई सामाजिक संगठनों सहित क्षेत्र के लोग शामिल हुए। दलजीत चौक में पहुंच नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति आरएसपुरा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हिंदू वर्ग के लोगों की अनदेखी करने पर नारेबाजी करने के साथ सरकार से इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल की निकाली सूची को रद्द करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, विक्रम शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आकाश चोपड़ा और विजय चिब ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हमेशा ही हिंदू वर्ग के लोगों की अनदेखी की गई जो आज भी जारी है। इस प्रवेश प्रक्रिया ने सनातन धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत किया जा रहा जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाए्गा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मनमानी जारी रखी तो आने वाले दिनों में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठन आंदोलन तेज करेंगे।