सांबा के सिड़कों औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों बाद शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य
सांबा। पांच साल से जर्जर हालत में पड़ी सिडको औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी, ट्रांसपोर्टर और स्थानीय नागरिक रोजाना बेहद कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। सड़क का निर्माण शुरू होते ही स्थानीय लोगों में राहत की भावना स्पष्ट दिखी। क्षेत्र के निवासी संदीप संंब्याल ने कहा कि टूटी सड़क के कारण रोज अक्सर काम पर पहुंचने में देरी होती थी और हादसों के चलते वाहनों को भारी नुकसान होता था। कई बार मीडिया के जरिए आवाज उठाई गई लेकिन देर से सही, सड़क का काम शुरू हो गया। संवाद
सांबा के सिड़कों औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों बाद शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य