आरएस पुरा एनसीासी कैडेट्स दिवस पर शहीद तरसेम लाल के स्मारक स्थल पर नमन करते कैड्टसस्रोत संव
आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज के एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने सेना के राइफलमैन तरसेम लाल के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। शनिवार को कैडेट्स ने गंडली में शहीद तरसेम लाल शहीद स्मारक का दौरा कर शहीद राइफलमैन तरसेम लाल को श्रद्धांजलि दी।
एनसीसी सीटीओ डॉ. किरण लता ने कहा कि सेना के राइफलमैन शहीद तरसेम लाल इस धरती के एक गौरवशाली सपूत थे। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान बलिदान दिया। 13 जैकलाई के राइफलमैन तरसेम लाल 10 जून 1999 को ऑपरेशन विजय के तहत बटालिक सेक्टर में एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। संवाद