फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन

Sun, 23 Nov 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विजयपुर में रामानंद शास्त्री प्रवचन देते - फोटो : आरोपी
विज्ञापन
विजयपुर। गांव शिव नगर में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। पूर्णाहुति के बाद आरती हुई। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। शिवनगर क्षेत्र में 16 से 22 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। रामानंद शास्त्री हिमाचल वाले ने सात दिन तक भक्तों और श्रद्धालुओं को भागवत कथा के ज्ञान की महिमा से अवगत कराया। ईश्वर की लीला, ईश्वर प्रेम, माता पिता की सेवा आदि का मर्म भागवत कथा के माध्यम से बताया। पूर्णाहुति के अवसर पर रामानंद शास्त्री ने कहा कि सात दिन तक जो श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया उसे जीवन में उतारना चाहिए। इस मौके पर भंडारा करवाया जाएगा जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विजयपुर में रामानंद शास्त्री प्रवचन देते- फोटो : आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें