फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जवानों ने सीमा चौकी परिसर को दीपों से सजाया

Wed, 22 Oct 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा सीमापर दीवाली पर्व मनाते महिल कांस्टेबलस्रोत संवाद
विज्ञापन
सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षाबलों ने मनाई दिवाली
विज्ञापन

आरएस पुरा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सरहद पर दीप जलाकर दिवाली मनाई। आरएस पुरा सेक्टर में बॉर्डर चौकियों पर समारोह में जवानों ने मातृभूमि की सुरक्षा के बीच परंपरागत तरीके से दीपोत्सव का पर्व मनाया।
विज्ञापन

बीएसएफ के जवानों ने सीमा चौकी परिसर को सैकड़ों दीयों से सजाया और मिट्टी के दीप जलाकर जय हिंद के नारे लगाए। जवानों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर देश की शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी आमंत्रित किए गए थे जिन्होंने जवानों के साथ मिलकर दिवाली का उल्लास साझा किया। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि जवान देश की सीमा की सुरक्षा में हर त्योहार पर तैनात रहते हैं। दिवाली हमारे लिए सिर्फ रोशनी का पर्व नहीं बल्कि देश भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस बार सीमा पर तैनात जवानों ने दीपमाला कर सीमा चौकियों को सजाया। सीमावर्ती गांवों में बीएसएफ ने स्थानीय बच्चों के साथ दीपक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें