आरएस पुरा टयूबवेल चोरी करने पर विखरा पडा समान स्रोत संवाद
आरएस पुरा। आरएस पुरा के ग्रामीण क्षेत्र में वीरवार रात एक साथ तीन जगह चोरी का मामला सामने आया है। सीमांत गांव कंघे में चोरों ने एक ट्यूबवेल पर पड़ा सामान चोरी करने के बाद दूसरे ट्यूबवेल से भी लोहे का सामान चुरा लिया।
वहीं गांव बड़याल काजिया मुख्य मार्ग पर स्थित जेएमडी ट्रेडर नमक डंपर से चोरों ने दो गाड़ियों की बैटरियां और एक गाड़ी का सेल्फ चोरी कर लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार डंपर के मालिक सतपाल शर्मा निवासी मुख्ये ने शुक्रवार को आरएस पुरा पुलिस थाना इसकी शिकायत दर्ज करवाई। मौके का फायदा उठाकर बैटरियां व सेल्फ चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है। पुलिस का कहना है कि चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने और सड़कों पर निगरानी तेज करने की मांग की है।