फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फबा महाजन, कैथ, हीर, बोपराय, स्टाके, नजोत्रा और वटेर बिरादरियों की मेल करवाई

Thu, 06 Nov 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा गांव लग्डेयाली में हीर बिरादरी की मेल में नमन करते भक्तजनस्रोत संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भक्तजनों ने कुलदेव व कुलदाती को नमन करने के साथ आशीर्वाद लिया
विज्ञापन

आरएस पुरा/ मीरां साहिब । कार्तिक पूर्णिमा के दिन आरएस पुरा में कई बिरादरियों की मेलें करवाई गई। भक्तजनों ने कुलदेव व कुलदाती को नमन करने के साथ आशीर्वाद लिया। कस्बे में फबा महाजन बिरादरी की मेल मिल एरिया में लगी यहां हजारों की संख्या में पहुंचे बिरादरी के लोगों ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
गठित कमेटी के प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि देश के कई राज्यों व विदेश से भी भक्तजन कुलदेव के स्थान पर आकर शीश झुकाकर कुलदेव व कुलदेवी के स्थान पर पहुंचते हैं। इसके लिए यहां रहने की व्यवस्था गठित कमेटी की और की जाती है।
विज्ञापन


गांव कोठे चोहाला में कैथ बिरादरी की मेल में पहुंचे भक्तजनों ने माथा टेका। गठित कमेटी के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन गिरधारी लाल, जीआर कैथ, कृष्ण लाल, रविदास, गारा राम व जगदीश राज ने जानकारी देते कहा कि कुलदेवी बुआ उतमी के स्थान पर पर सुबह हवन यज्ञ का आयोजन हुआ और इसके बाद विशेष पूजा अर्चना कर भंडारा करवाया गया।

गांव लग्डेयाली स्थित हीर बिरादरी कुलदेव स्थान पर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर पहुंचकर माथा टेका। इस मौके पर कमेटी के कृष्ण चौधरी, चौ राजेश खन्ना ने बताया कि मेल देवस्थान पर श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस मेल का आयोजन किया जाता है जिसमें नवविवाहित जोड़े यहां पहुंचकर कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


वही गांव लग्डेयाली में बोपराय बिरादरी के कुलदेव स्थान पर पहुंची संगत ने माथा टेककर कुलदेव का गुणगान किया। इस मौके पर लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सीमांत गांव टोकनवाली में कुलदेव स्थान पर स्टाके, नजोत्रा व वटेर बिरादरी के लोगों ने कुलदेव के स्थान पर माथा टेका व कुलदेव के नाम का गुणगान किया। बिरादरी के सोम चौधरी ने बताया कि नवविवाहित व जिन परिवारों की मन्नतें पूरी होती हैं। बैंड बाजा लेकर कुलदेव के स्थान पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें