आरएस पुरा जाट बिरादरी के एकदिवसीय जाट सम्मेलन में मौजूद अतिथि स्रोत संवाद
आरएस पुरा। जाट बिरादरी ने रविवार को आरएस पुरा क्षेत्र के गांव नडी में जाट सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बिरादरी के लोग शामिल हुए।
जाट सम्मेलन के दौरान जाट नेता शमशेर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रमुख उद्योगपति राकेश चौधरी, पूर्व सरपंच अमरजीत कौर, पूर्व सरपंच सुरजीत चौधरी के साथ-साथ बिरादरी के प्रमुख लोग भी शामिल रहे। जाट सम्मेलन के दौरान बिरादरी को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं इस बात पर भी जोर दिया गया कि जम्मू कश्मीर जाट सभा के चुनाव होने चाहिए और बिरादरी के लोगों को जाट सभा का प्रधान चुनने का मौका मिलना चाहिए। जाट नेता शमशेर चौधरी ने कहा कि जाट बिरादरी के लोग आज भी काफी पिछड़े हुए हैं जिसमें सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जाट सभा का गठन होने के बावजूद बिरादरी के उत्थान के लिए कोई विशेष कार्य नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बिरादरी के समक्ष आज भी कई चुनौतियां हैं जिनको दूर करने की जरूरत है। इससे पहले उद्योगपति राकेश चौधरी, पूर्व सरपंच अमरजीत कौर, पूर्व सरपंच सुरजीत चौधरी सहित बिरादरी के अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे। संवाद