आरएस पुरा गांव टांडा में एक घर में लगी आग से जला पडा समान देखते लोगस्रोत संवाद
आरएस पुरा। गांव टांडा में रविवार को एक मकान में लगी आग में भीतर पड़ा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि मंजीत सिंह गांव के एक गुरुद्वारे में कार्यक्रम में परिजनों के साथ शामिल होने गया था।
दोपहर के समय जब मंजीत सिंह ने घर से आग की लपटें देखी तो पता चला कि भाई के घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुदारे में चल रहा है। लोगों ने मंजीत सिंह को इसकी जानकारी दी। उन्होंने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। आग लगने के कारण बिजली के उपकरण एलईडी, फ्रिज, अलमारी, कपड़े, सोने के आभूषण आदि जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। संवाद