फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से स्पेयर पार्ट्स की तीन मंजिला दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग घर बग्गा मढ़ के पास दोपहर की घटना
विज्ञापन

पांच दमकल वाहनों की मदद से बुझाई आग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
आरएस पुरा। राधा स्वामी सत्संग घर बग्गा मढ़ के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने से स्पेयर पार्ट्स की तीन मंजिला दुकान राख हो गई है। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।
मंगलवार दोपहर को आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर राधास्वामी सत्संग घर बग्गा मढ़ के पास नाॅटी स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान मालिक दुकान सहित अन्य कर्मी दुकान में ही थे। जानकारी मिलते ही वे समय पर बाहर निकल आए जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्लॉस्टिक का सामान होने के चलते आग जल्दी ही फैल गई। मालिक सक्षम महाजन सहित कर्मियों ने शोर मचाने के साथ ही आग बुझाना शुरू कर दी। मार्ग पर वाहन रुक गए और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पांच दमकल वाहनों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सामान जलकर राख हो गया। मौके पर एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना, थाना प्रभारी आरएस पुरा नवीन अंगराल व थाना प्रभारी मीरां साहिब भूपिन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाया और दमकल वाहनों को आग बुझाने में पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। दुकान मालिक ने बताया कि दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। उसके बाद देखते ही देखते तीसरे और ग्राउंड फ्लोर पर भी चपेट में ले लिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक घंटे बाद पहुंचे दमकल वाहन
दुकान मालिक सक्षम महाजन के पिता सुभाष महाजन ने बताया कि आग की सूचना पर एक घंटे बाद दमकल वाहन पहुंचे। पहले कुल्लियां से दो वाहन आए थे, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं हो पाने के कारण गांधी नगर से तीन वाहन मंगवाए गए। आग के चलते लाखों रुपये का सामान राख हो गया है। 2017 में बेटे ने दुकान खोली थी और परिवार इसी पर निर्भर था। सबकुछ राख हो गया है। स्थानीय निवासी चमन लाल ने बताया कि दमकल वाहनों के पहुंचने से आसपास की दुकानों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें