फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुचेतगढ़ के सीर में बनेगी राष्ट्र स्तरीय शूटिंग रेंज

Wed, 28 Feb 2024 03:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी सदस्य ने राइफल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ के गांव सीर में राष्ट्र स्तरीय शूटिंग रेंज का निर्माण होगा। इसके लिए जल्द ही स्थान चिह्नित किया जाएगा। मंगलवार को डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी ने जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ दौरा कर जगह का निरीक्षण किया।
डीडीसी सदस्य ने बताया कि शूटिंग रेंज की पंचायतवासियों की मांग थी। इसके लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन के सदस्यों से चर्चा की और जगह का निरीक्षण किया है। प्रयास रहेगा कि जल्द काम शुरू किया जाए। शूटिंग रेंज बनने से उपजिला आरएस पुरा के युवाओं को फायदा मिलेगा। ग्रामीण युवा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में नाम कमा रहे हैं। हाल ही में क्षेत्र की बेटी ने एशियाई गेम्स में हिस्सा लेकर मेडल हासिल किया है। जम्मू कश्मीर राइफल के प्रधान एसएस सोढी ने कहा कि शूटिंग रेंज के लिए जगह का निरीक्षण किया है। जल्द ही सरकार से विचार विमर्श कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। दिल्ली से भी टीम के सदस्य पहुंचे हुए हैं। उनका प्रयास रहेगा कि यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज की व्यवस्था की जाए। नंबरदार मनजीत सिंह ने कहा कि पंचायत में शूटिंग रेंज बनने से युवाओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन के उप प्रधान समर देव सिंह, परमजीत सिंह, अध्यक्ष कुलदीप सिंह जम्वाल और अरुण सहित पूर्व सरपंच रशपाल सिंह गिल और सुखविंदर सिंह बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें