फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसान खाद, दवाइयों के छिड़काव से करें परहेज

Wed, 28 Feb 2024 03:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कादिरपुर में हुई संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने को बताया जैविक खेती का महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कृषि अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि किसान यूरिया, दवाइयां के छिड़काव से परहेज करें। वहीं, फसल की पैदावार और मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जैविक खेती पर ध्यान केंद्रित करें। यह अपील उन्होंने मंगलवार को अरनिया तहसील के कादिरपुर गांव में हुई किसान संगोष्ठी में की है।
विज्ञापन

इस दौरान विषय विशेषज्ञ अरुण जाराल विशेष ने भी किसानों को जागरूक किया। कृषि अधिकारी ने कहा कि देसी खाद और वर्मी कंपोस्ट से अच्छी पैदावार होती है और मिट्टी के उपजाऊ तत्व भी खत्म नहीं होते हैं। उन्होंने किसानों को पंचगव्य, वीजअमृत, जीवअमृत और वर्मीकंपोस्ट के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि किसानों को जैविक खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर किसानों द्वारा कृषि से संबंधित सवाल भी पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें