फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास एलओसी ट्रेड में बना गतिरोध समाप्त

Thu, 12 Feb 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रास एलओसी ट्रेड में लगभग एक सप्ताह से बना गतिरोध आखिरकार वीरवार को समाप्त हो गया। भारत की ओर से सामान से भरे 15 ट्रक उस पार भेजे गए। पाक अधिकारियों ने इसमें पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है। बारामुला जिले के उड़ी स्थित सलामाबाद ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में गत शुक्रवार को पीओके से आए 22 ट्रकों में से एक में 12 किलो ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद क्रास एलओसी ट्रेड को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस गतिरोध के बाद भारत-पाक अधिकारियों के बीच अमन सेतु पर एक बैठक भी हुई थी, लेकिन पाक अधिकारी अपनी जिद पर अड़े  रहे और 50 भारतीय ट्रक चालकों को बंधक बनाए रखा। दोनों देशों के अधिकारियों ने एक समझौते के तहत बुधवार शाम यह गतिरोध सुलझा लिया। इसके बाद दोनों ओर के फंसे ट्रकों की अदला-बदली की गई। भारत की ओर से 21 पाकिस्तानी ट्रक वापस भेजे गए, जबकि पाकिस्तान की ओर से 50 भारतीय ट्रक छोड़े गए।

वहीं वीरवार को एक बार फिर से व्यापार हुआ। बारामुला के जिला उपायुक्त तलत परवेज ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों की बातचीत में गतिरोध को सुलझा लिया गया। शायद माल न होने के कारण पाकिस्तान की ओर से कोई ट्रक नहीं आया, लेकिन सलामाबाद ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर से भारत की ओर से सामान से भरे 15 ट्रक उस पार भेजे गए।
विज्ञापन


पाक अधिकारियों ने भविष्य में सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है। फिलहाल ब्राउन शुगर मामले में ट्रक चालक समेत तीन स्थानीय लोग पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें