अखनूर/दोमाना। सैन्य जवान
की मौत पर परिवार वालों ने जमकर बवाल किया। शव को जम्मू-अखनूर मार्ग पर रख
कर प्रदर्शन कर इसे हादसा नहीं हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले
में मृतक की पत्नी और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस
ने मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को जीएमसी भेज दिया
है।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में सड़क हादसे का मामला दर्ज किया है।
बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या हादसे की स्थिति साफ हो
पाएगी। उपायुक्त के आदेश पर पांच डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।
जानकारी के अनुसार सेना की 27 पंजाब युनिट में तैनात जवान अश्विनी उर्फ सनी
निवासी राजपुरा शनिवार को अमृतसर स्थित अपनी यूनिट से छुट्टी पर आया था।
शनिवार
रात को जब वह सुआ नंबर एक से मोटरसाइकिल (जेके 02 बीबी 2787) पर राजपुरा
जा रहा था तो घर से दो किलोमीटर पहले उसकी मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो
गई। हादसे में घायल जवान को लोगों ने अखनूर उप जिला अस्पताल में भर्ती
करवाया, जहां इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। कानाचक्क पुलिस ने शव का
पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया।
दोपहर दो बजे के करीब परिवार वालों ने सुआ नंबर एक पर आकर जम्मू-अखनूर हाईवे को जाम कर ट्रैफिक रोक दिया।