फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेसीए में खींचतान, मैदान पर जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के पदाधिकारियों में खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को जीजीएम साइंस कालेज के होस्टल ग्राउंड के गेट पर ताले जड़ दिए जाने से एसोसिएशन के चीफ कोच सुनील जोशी को खिलाडि़यों के साथ निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम के चलते पहले दिन ट्वंटी-20 रणजी के ट्रायल मुकाबले भी नहीं हो पाए। मैदान के सभी गेटों पर ताले लगाने के खिलाफ एसोसिएशन के चेयरमैन ने नवाबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जेकेसीए के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की शुक्रवार को सुबह चीफ कोच सुनील जोशी और अन्य खिलाडि़यों के साथ जेकेसीए ट्वंटी-20 के ट्रायल मुकाबले करवाने के लिए जीजीएम साइंस कालेज के होस्टल ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन मैदान के एंट्री प्वाइंट पर ताले लगे थे। मिक्की ने बताया कि पिछले मंगलवार की रात तक मैदान पर सब कुछ ठीकठाक था।
विज्ञापन


ट्वंटी-20 ट्रायल मुकाबलों के लिए कैटरिंग और अन्य व्यवस्थाएं भी हो गई थीं, लेकिन बीती रात करीब नौ बजे उन्हें मैदान पर ताले लगाने की सूचना मिली।

इसके बाद रात ग्यारह बजे नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। उनका कहना है कि जेकेसीए जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता पुलिस विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनसे एसोसिएशन में पूरा समय देने के लिए एसआरओ-164 के तहत विभागीय अनुमति मांगी गई थी, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

एसआरओ 164 का पालन किया: महासचिव

इसके बाद एसोसिएशन के महासचिव एमएल नेहरू ने आधिकारिक तौर पर उन्हें संयुक्त सचिव के पद से बाहर कर दिया था। इसके बावजूद मैदान पर ताले लगाकर अनुशासनहीनता और नियमों का उल्लंघन किया गया है। उनके अनुसार इस मामले को डीजी पुलिस के पास भी भेजा गया है। उनका कहना है कि शनिवार को टीम को मैदान में दोबारा उतारने की कोशिश की जाएगी।

ट्वंटी-20 रणजी टीम को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए 24 मार्च को भेजा जाना है। इसमें श्रीनगर और जम्मू डिवीजन से 30-30 संभावित क्रिकेटर शिरकत कर रहे हैं। जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता का कहना है कि उन्हें चेयरमैन की ओर से ट्वंटी-20 ट्रायल मुकाबलों के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाए कि चेयरमैन अदालत के आदेश की अवमानना कर रहे हैं। नवाबाद पुलिस के अनुसार चेयरमैन की ओर से शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव एमएल नेहरू का कहना है कि राज्यपाल की ओर से फरवरी में निकाले गए आदेश में जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता को इस पद से हटाकर एसआरओ-164 का पालन किया गया है। उनसे इस पद पर बने रहने के लिए उनके पुलिस विभाग की ओर से अनुमति लेने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली और पद पर बने रहे। मेहता पुलिस विभाग में एक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

एक सीजन में दूसरी बार ताले

इस सीजन दूसरी बार ऐसा हुआ है जब जीजीएम साइंस कालेज के होस्टल ग्राउंड पर ताले जड़े गए हैं। अगस्त, 2014 में जेकेसीए रणजी टीम के कोचिंग कैंप के दौरान भी मैदान पर जम्मू विंग के संयुक्त सचिव की ओर से ताले लगाने पर विवाद हुआ था। तब भी दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लगे थे। उस समय जेकेसीए रणजी टीम के कोचिंग कैंप को निजी मैदान के अलावा नागपुर में लगाना पड़ा था। जेकेसीए में लगातार खींचतान से राज्य का क्रिकेट प्रभावित होता रहा है।

प्रीमियर लीग के मुकाबले भी नहीं हुए
जेकेसीए के पदाधिकारियों में खींचतान से जीजीएम साइंस कालेज के होस्टल ग्राउंड पर चल रहे जम्मू-कश्मीर प्रीमियर लीग ट्वंटी-20 के मुकाबले भी शुक्रवार को नहीं हो सके। आयोजकों के अनुसार चैंपियनशिप के लिए गत पांच मार्च तक अनुमति ली गई थी, लेकिन मौसम खराब रहने के कारण इसकी अनुमति बढ़ाकर 15 मार्च तक कर गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें