फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पत्रकारों पर रोहिंग्या समर्थकों ने किया हमला, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Mar 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
rohingya in jammu - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शहर के बठिंडी इलाके में रोहिंग्याओं पर कवरेज के लिए गए कुछ पत्रकारों पर रोहिंग्या समर्थकों ने हमला बोल दिया। इसमें पत्रकारों को पीटा गया और उनको तेजधार हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की गई। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


हमले में पत्रकार तेजिंदर सिंह, अजय जंडियाल आदि घायल हुए। मंगलवार सुबह यह लोग रोहिंग्याओं पर कुछ खबर करने के लिए गए थे। जिस प्लाट में रोहिंग्या रहते हैं, वहां के प्लाट मालिक दो युवकों ने पत्रकारों से पहले दुर्व्यवहार किया। फिर उनके साथ मारपीट की।

जम्मू के आईजी एसडी सिंह जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने 341, 323, 382 और 34 आरपीसी में केस दर्ज किया है। 

हमले की कड़ी निंदा की
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हमले बेहद निंदनीय हैं। समाज के हर वर्ग द्वारा निंदा की जानी चाहिए। जम्मू प्रेस क्लब के महासचिव जोरावर सिंह जम्वाल ने भी इस हमले की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें