फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला में 336 करोड़ से बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 336 करोड़ रुपये से सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने इसे सांसद इंजीनियर राशिद की उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने एक बयान में कहा, 2019 से तिहाड़ में अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में बंद होने के बावजूद, इंजीनियर राशिद का जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा करने का संकल्प अडिग हैं। यह मंजूरी उनकी दूरदर्शिता और जमीनी स्तर से उनके गहरे जुड़ाव का प्रमाण है।
स्वीकृत परियोजनाओं में कुपवाड़ा के लिए 101 करोड़, बांदीपोरा के लिए 120 करोड़, बारामुला के लिए 103 करोड़ और बडगाम के लिए 12 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। पूरा होने के बाद, ये सड़कें दूर-दराज के इलाकों में महत्वपूर्ण बारहमासी संपर्क प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें