फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीला का मुख्य मार्ग वर्षों से खस्ताहाल

विज्ञापन
कमीला मार्ग की खस्ता हालत
विज्ञापन
विजयपुर। किसान सेवक संघ के प्रधान रविंदर सिंह द्वारा कमीला उत्तबहनी क्षेत्र में सोमवार को बैठक की गई। इसमें ग्रामीणों की परेशानियों को सुना और आश्वासन दिया कि इन्हें जल्द हल कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कमीला का मुख्य मार्ग वर्षों से खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमीला की गलियों नालियों की भी खस्ता हालत है। बरसात शुरू होते ही गलियों नालियों में बारिश का पानी भर जाता है, जिस कारण बीमारियां बढ़ने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 13 साल पहले कमीला को मॉडल टाउन का दर्जा दिया गया था, और सिर्फ यहां मॉडल टाउन का बोर्ड ही लगा है, विकास कार्य नहीं हुआ। इन लोगों की परेशानियों को सुनने के बाद रविंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानियों को विभाग के अधिकारी और एलजी मनोज सिन्हा के सम्मुख रखी जाएगी और मसला हल कराया जाएगा। इस मोके पर मदनलाल, बलवीर, जोगिंदर, तरसेम रमेश आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें