सांबा जिला के सीमाबर्ती गांव रिगाल क्षेत्र में तालाशी अभियान चलाते सुरक्षा बल व पुलिस के जवान
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव रिगाल से रविवार रात पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ को देखते हुए सोमवार सुबह सुरक्षा बलों व पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। गत रात्रि पाकिस्तानी ड्रोन रिगाल क्षेत्र से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया, जो चलेआरी, सारथी, राजपुरा से होते हुए घगवाल के सांदी व बंई नाले से होते हुए बबर नाले के रास्ते पाकिस्तान तुुगियालपुर पोस्ट से पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया।
सोमवार को पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ व बीएसएफ के जवानों की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। जिन क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन गुजरा था, उन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। डिप्टी एसपी ऑपरेशन गारू राम ने कहा कि ड्रोन की सूचना मिलते ही जवानों को क्षेत्र में भेजा गया। रात के अंधेरे में तलाशी लेनी मुश्किल थी। सोमवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया है, हालांकि कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को भी जागरूक किया है कि यदि कोई ऐसी गतिविधि दिखे तो पुलिस को सूचित करें।