फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर में पर्यटन विभाग का रोड शो

विज्ञापन
भुवनेश्वर में आयोजित रोड शो के दौरान मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की तरफ से रविवार को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो करवाया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए गए रोड शो में जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कश्मीर हाउसबोट ऑनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किए गए कार्यक्रम में निदेशक प्रचार इदील सलीम ने कहा कि रोड शो के अलावा वेबिनार, सांस्कृतिक गतिविधियों व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार का अभियान जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि ओड़िशा के पर्यटकों का स्वागत करने के लिए जम्मू-कश्मीर तैयार है। गुलमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम, पटनीटॉप, सनासर, नत्थाटॉप, सोनमर्ग और दूधपत्थरी में पर्यटक बर्फ का आनंद उठा सकते हैं। इस अवसर पर ओड़िशा के पर्यटन निदेशक सचिन रामचंद्र जाधव, भारत पर्यटन के प्रबंधक डॉ. आरके पटनायक, रश्मि आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें