सांबा। जिले की संगवाल पंचायत के गांव बुदवाल के ग्रामीणों को आने जाने की समस्या हो रही है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से भेंट कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।
स्थानीय निवासी हरबंस लाल, प्रवीन कुमारी, आशा देवी, मंजीत कुमार आदि ने बताया कि उनके गांव में आने जाने के लिए साधन तक नहीं है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने राजनेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों को भी अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन कोई उचित कदम ही नहीं उठाया जा रहा है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को उन्होंने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से भेंट कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया है। उन्हें मांगों को लेकर एक पत्र भी सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।