फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोलिया ध्यानसर मार्ग की हालत काफी खस्ता

विज्ञापन
डोलिया ध्यानसर मार्ग की हालत काफी खस्ता
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र में डोलिया से ध्यानसर होते हुए सरोर जाने वाले बाईपास लिंक रोड की हालत काफी खस्ता है। रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। तारकोल भी कई जगह से उखड़ गई है। नुकीले पत्थर बाहर आ गए हैं। इससे आए दिन गाड़ी पंचर होने की आशंका बनी रहती है। राहगीर को चोट आने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

लिंक रोड की हालत इतनी दयनीय है कि दो पहिया वाहन चालक गिरने से बच जाते हैं। कई बार दुर्घटना की चपेट में भी आ गए हैं। यह लिंक रोड करीब दो किलोमीटर है। यह रोड म्यूनिसिपल कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा के अंतर्गत आती है। उनकी तरफ से भी इस सड़क के निर्माण को लेकर तवज्जो नहीं दी जा रही है। इलाके के लोगों में रोष है। और उनका कहना है कि आए दिन उनको समस्या से जूझना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में चलना भी मुहाल हो जाता है। कई बार पानी से भरे गड्ढे दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। इसी लिंक रोड के साथ नहर भी चलती है, जिससे दुर्घटना होने के आसार और बढ़ जाते हैं।
-----
इस सड़क की हालत काफी दयनीय है। मूलभूत सुविधाओं से भी लोगों को वंचित रखा जा रहा है। सड़क पानी बिजली इत्यादि की सुविधा सर्वप्रथम लोगों को मिलनी चाहिए। सड़क की हालत से लगता नहीं कि हमें उन सुविधाओं का लाभ हो रहा है। इस सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द करनी चाहिए।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, पार्षद, वार्ड-10
----------
6 साल पहले इस सड़क पर तारकोल बिछाया गया था। उसके बाद न ही इसका कोई मरम्मत कार्य हुआ है और न ही किसी और तरीके से इस सड़क को ठीक किया गया है। जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी आ रही है। इसलिए समस्या का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए।
-अत्तरेश दत्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बाड़ी ब्राह्मणा
----------
हाईवे से बचने के लिए हम इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब इस सड़क पर चलना भी मुहाल हो गया है। हमें मजबूरन हाईवे का रास्ता इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इसलिए इस सड़क का दुरुस्त होना काफी लाजमी है।
-नितिन, स्थानीय निवासी
-------------
यातायात से बचने के लिए अक्सर लोग इस लिंक मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस मार्ग की कोई भी सुध नहीं ले रहा है, जिसके चलते हमें काफी परेशानी आ रही है। इसलिए हम म्यूनिसिपल कमेटी से अपील करते हैं कि इस सड़क का मरम्मत कार्य या दोबारा से तारकोल डाल देनी चाहिए।
-संजीव, स्थानीय निवासी
कुल्लिया-आरएस पुरा सड़क दोहरीकरण में तेजी लाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कई माह से कुल्लियां-आरएस पुरा सड़क मार्ग के दोहरीकरण का कार्य धीमी गति से चलने पर लोगों ने इसमें तेजी लाए जाने की मांग की जा रही है। कई दिन से मुख्य सड़क के दोनों और खुदाई करने के बाद अब कई स्थानों पर मिट्टी नहीं डाले जाने पर आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटनाएं घटने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शाम लाल का कहना है कि इन दिनों बरसात होने पर कई स्थानों पर पानी भरा होने पर वाहन चालकों को पता नहीं लग पाता कि सड़क है या नहीं, जिसके चलते कई चालकों को दिक्कतों पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर कई दुर्घटनाएं होने के बावजूद इसका कार्य नहीं किया जा रहा। रमेश कुमार का कहना है कि पीडब्ल्यूडी को चाहिए कि उक्त स्थान पर सड़क के दोनों और मिट्टी डलवाई जाए ताकि एक समान सड़क दिखने पर हो रही दुर्घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि सड़क के दोहरीकरण का कार्य काफी दिन से बंद है। यही नहीं विभाग की ओर किसी स्थान पर साइन बोर्ड भी नहीं लगाया ताकि लोगों को पता चल पाए कि सड़क के दोनों किनारों पर कच्ची सड़क होने पर पानी भरा हुआ है। पवन कुमार का कहना है कि कई दुकानों के आगे सड़क की खोदाई किए होने पर दुकानदारों का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि खोदाई किए स्थान पर मिट्टी डाली जाए, ताकि लोगों को आनेजाने के लिए हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके।
कीचड़ से पटी गलियों से लोग दुखी
विजयपुर। पैंथर्स नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने मंगलवार को शिवनगर का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। कीचड़ से पटी गलियों से दुखी लोगों ने पूर्व मंत्री के समक्ष अपना दुखड़ा रखा। स्थानीय निवासी रुलदू, सूरज, पपी, ज्योति देवी, सतवीर कौर आदि ने कुंडल को बताया कि वह 20 वर्ष से शिव नगर में रह रहे हैं।
इस दौरान विजयपुर से तीन विधायक बनें, लेकिन शिव नगर हमेशा अनदेखी का शिकार रहा। लोगों ने कुंडल को बताया कि जब भी कोई चुनाव आता है तो सिर्फ वादे किए जाते हैं। वोट लेने के बाद शिव नगर की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। शिव नगर की गलियों में कीचड़ जमा हो जाता है। इससे वहां से गुजरना भी मुश्किल होता है। लोगों ने बताया कि शिव नगर की गलियों को पक्का करने की मांग को लेकर कई बार ब्लॉक के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई भी अधिकारी सीधे मुंह बात नहीं करता। हम लोग कहा जाए। ज्योति देवी ने बताया कि भाजपा राज में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। इस लोगों की परेशानियों को सुनने के बाद यशपाल कुंडल ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की चल रही परेशानी को विभाग के अधिकारियों से बात कर के हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें