फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल-सांबा वाया विजयपुर मेटाडोर सेवा छह माह से बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क से विद्यार्थी, कर्मचारी और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल-सांबा वाया विजयपुर मेटाडोर सेवा बीते छह महीनों से बंद है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। खस्ताहाल सड़क से सबसे ज्यादा परेशान स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, प्रतिदिन सांबा व विजयपुर आने-जाने वाले कर्मचारी व निजी क्षेत्रों में कार्यरत लोग हैं। लोगों को बाड़ी ब्राह्मणा होकर सांबा और विजयपुर जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। प्रतिदिन यात्रियों का काफी समय मार्ग बदलने में ही व्यर्थ हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंडल से उत्तरवाहिनी को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग लंबे समय से बड़ाक्षेत्र गांव में जर्जर है। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने और पस्सियां गिरने से मार्ग आंशिक रूप से अवरुद्ध है। वर्तमान स्थिति यह है कि इस मार्ग से केवल मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियां ही बड़ी कठिनाई से निकल पा रही हैं जबकि बड़े वाहन चलना असंभव है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह, ध्यान सिंह, पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, पूर्व सरपंच सपना सपोलिया, जनक राज, संदीप शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए। मेटाडोर सेवा को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें