फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ठाकरे से खरोटे तक की सड़क जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर लोग बेहद परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक समय था कि क्षेत्र की सड़क के जुड़ाव से लोग खुश थे। क्षेत्र की सभी सड़कें साफ सुथरी थीं। कहीं भी कोई भी गड्ढा दिखाई नहीं देता था। एक गांव से दूसरे गांव जाने की सुविधा रहती थी, लेकिन वर्ष 2014 के बाद से सड़कों की हालत खराब होती गई। इन्हें विभाग की तरफ से आज तक नहीं सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग इतना लापरवाह हो गया है कि लोगों की समस्याओं को सुनने को राजी नहीं है। इसी विषय पर बात करते हुए क्षेत्र के गांव खरोटा निवासी बलबीर सिंह चिब तथा अजय कुमार शर्मा ने बताया कि उनके गांव जाने वाली गांव ठाकरे से खरोटा तक की वाया गांव देरियां सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि सड़क पर वाहनों को चलाना तो दूर पैदल चलना मुश्किल है। हम लोग सड़क की मरम्मत को लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क पर आने जाने वाले वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें