फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढहने लगा सड़क किनारे लगाया डंगा

Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पौनी। संगड लिंक मार्ग पर सड़क मार्ग के डंगे से निकलते पत्थर व क्षतिग्रस्त मार्ग दिखाता ग्रामीण।
विज्ञापन
पहली बारिश में ही ढहने पर लोगों ने जताया घटिया सामग्री लगाने का शक
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई खंड के एईई बलविंदर ने दिया जांच का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक के रनसु क्षेत्र से पंचायत संगड़ की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग से गांव बंबलिया की तरफ जाने वाला लिंक मार्ग मौजूदा समय दयनीय स्थिति में है। इसके किनारे लगाया गया डंगा शुरुआती बारिश में ही ढहने लगा है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने इस कार्य में घटिया सामग्री लगाने का शक जताया है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनाई गई साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क पहली बारिश में ही खराब हो गई है। इस सड़क मार्ग पर बनाए गए डंगे कई जगह से बाहर निकल कर ढह गए हैं। कोलतार उखड़ने के कारण सड़क पर भी कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

सड़क खराब होने में कारण जहां से गुजरने वाले वाहनों के चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम सिंह, बलवीर सिंह, कश्मीर सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत बनाए गए डंगे में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्थानीय कच्चा पत्थर लगाया गया है।
पूर्व सरपंच भगवान दास ने कहा कि यहां काम के नाम पर ठगी की गई है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से इस काम की जांच कराने की मांग की है। अन्यथा लोग सड़कों पर उतर कर धरना, प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, पीएमजीएसवाई खंड के एईई बलविंदर ने कहा कि एक-दो दिन में वह खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे। अगर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया होगा तो विभाग की तरफ से ठेकेदार पर हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें