ヤ बदहाल सड़क पर जाते हुए ग्रामीणヤ
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। वर्षों से मीरां साहिब-मरालिया सड़क के बदहाल होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
मरलिया पंचायत के नायब सरपंच हरदेव सिंह ने कहा कि अभी पंचायतों का गठन हुए दो वर्ष बीत गए हैं। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा सड़क की हालत में सुधार नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिलकर उन्हें जानकारी भी दी गई, लेकिन झूठे आश्वासनों के कुछ नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर बरसात के पहले इस सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो मरालिया पंचायत के सभी पंच पीडब्ल्यूडी के खिलाफ मीरां साहब में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पंच रुचि डोगरा, नीलम शर्मा , मनमोहन कुमार, पीपी सिंह, रजनीश कुमार आदि भी मौजूद थे।
---------------
गली का निर्माण न होने पर एमसी और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद न्यू एजेंसी
अखनूर। कस्बे के वार्ड-8 में दस साल से गली का निर्माण न होने पर स्थानीय निवासियों ने म्यूनिसिपल कमेटी और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारे बाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कह कि गली की मरम्मत नहीं होने पर बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गली का निर्माण शीघ्र ही पूरा करने की मांग की है।
शुक्रवार को वार्ड-8 में लोगों ने म्यूनिसिपल कमेटी और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की और गली की बदहली की मरम्मत की मांग की। सरदार भजन सिह, ईशमित सिंह, केवल कुमार, विकास दुबे ने बताया कि गली की मरम्मत के लिए म्यूनिसिपल कमेटी और प्रशासन से गली की निर्माण के लिए कई बार सूचित किया और कई बार लिखित भी बताया, मगर गली की मरम्मत नहीं की गई। गली पक्की न होने पर पानी की निकासी नहीं होती, पानी गली के बीच से हो करके बहता है। उन्होंने बताया कि गली निर्माण के लिए छह माह पहले उद्घाटन तक भी किया गया। ठेकेदार ने इस पर निर्माण शुरू नहीं किया। उन्होंने बताया कि बरसात में सारा पानी हमारे घरों में आता है। इस पर बीमारियों भी फैलाने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में कमेटी की कार्यप्रणाली सही न होने पर खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही गली की मरम्मत नहीं हुई तो मोहल्ले के लोगों को सड़क पर उतरना पडे़गा।