ज्यौड़ियां। सीमावर्ती ज्यौड़ियां तथा खौड़ के गांवों को एक दूसरे से जोड़नेे वाली लगभग सभी सड़कों की हालत जर्जर है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव रजवाल, कनडेयाल, मोहल्ला गरजालियां, मोहल्ला मनासीवाला तथा गांव ढागरीं के लोगों ने बताया कि उनके गांवों को ज्यौड़ियां मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क की हालत इतनी खस्ता बन गई है कि सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल है।
गांव रजवाल निवासी राकेश कुमार, शाम लाल, सिकंदर शर्मा तथा मोहल्ला गरजालिया निवासी बलबीर सिंह मनहास ने बताया कि हम लोग सड़क का निर्माण करने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं। बावजूद उसके हमारी इस सड़क की कोई सुध नहीं ली जा रही है और सड़क की बहुत ही जर्जर हालत बनी हुई है। इसके चलते हमारी लोक निर्माण विभाग से अपील है कि सड़क की जल्द मरम्मत की जाए। वहीं गांव ढोक खालसा से कालीबड़ी ज्यौड़ियां तक की सड़क की भी काफी खस्ता है। गांव ढोक खालसा निवासी रमण कुमार तथा राम कृष्ण ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन हैं। मगर सड़क की दशा सुधारने के लिए प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है, और हम लोग काफी लंबे अर्से से सड़क की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं ढोक खालसा की सरपंच रामो देवी तथा पंच काली दास ने बताया कि उनकी पंचायत की सभी वार्डों को एक दूसरे से जोड़ने वाली सभी सड़कों तथा गलियों की इतनी खस्ताहालत है कि पैदल चलना मुश्किल है। हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम लोग बैक टू विलेज से लेकर पंचायत में होने वाले सभी प्रशासनिक कार्यक्रमों में सड़कों, गलियों तथा नालियों की दशा को सुधारने की मांग कर चुके हैं। बावजूद उसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।