विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पर एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर राहगीर मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। उसकी पहचान किशोरी लाल (52) पुत्र चन्न दाल निवासी राजबाग के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद