फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानू दन्ना से गार मार्ग बदहाल

विज्ञापन
अखनूर की सडक खस्ताहाल। - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। गांव गानू दन्ना से गार आठ किलोमीटर मार्ग बदहाल होने से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि मार्ग की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

गांव गानू दन्ना से गार मार्ग पर बडे़-बडे़ गड्ढे होने से मार्ग पर आवाजाही करने पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस मार्ग पर अब तक तारकोलनहीं डलने से लोगों की उपेक्षा हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार प्रशासन से मांग की मगर इसके बावजूद भी मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीण यशपाल ने बताया कि मार्ग की खस्ताहालत होने पर वाहनों की आवाजाही कम होती है। अशोक कुमार ने बताया कि मार्ग बदहाल होने पर वाहन कम आते हैं। बारिश के दिनों मार्ग पर जगह-जगह पानी जमा होने से पैदल और वाहनों की आवाजाही कठिन हो जाती है। ऐसे में कई बार बीमार को अस्पताल ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें