फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिडको चौक-मानसर मोड़ के बीच कार पलटी, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएचएआई करवा रहा निर्माण, लोग बोल-सुरक्षा के नहीं जरूरी इंतजाम
विज्ञापन


सांबा। शहर के अति व्यस्त सिडको चौक-मानसर मोड़ के बीच लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह कार पलट गई। एक वर्ष में डेढ़ दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआईए) निर्माण कार्य करवा रहा है।
स्थानीय निवासी रविंदर सिंह, कपिल सिंह, देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह व पूरन सिंह ने कहा कि एनएचएआई नियमों को ताक पर रखकर काम करवा रहा है। पूरी सड़क बीच से खोद दी गई है। सड़क का एक छोर ऊंचा और दूसरा बहुत गहरा कर दिया गया है। मात्र 20-30 फुट के मार्ग से वाहन गुजर रहे हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह भी मानसर मोड़ के बसंतर पुल के पास जम्मू से सांबा की तरफ आ रही कार पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रात के समय हादसों की संख्या कम करने के लिए कहीं भी रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगाई गई हैं। लोगों ने मांग की कि हादसे कम करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। सड़क को जल्द चौड़ा कर राहत दी जाए।
विज्ञापन


यातायात सुरक्षा नियमों के पालन की हिदायतें दी हैं
एनएचएआई के अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य चल रहा है। यातायात में कोई परेशानी न आए इसके लिए समय-समय पर काम का जायजा लिया जाता है। निर्माण कंपनियों को तमाम यातायात सुरक्षा नियमों के पालन की हिदायतें दी गई हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें