फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लिलयाना में ट्रांसफार्मर लगाते समय खंभे से गिरकर मजदूर की मौत, परिजन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-काम करा रही कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

-आर्थिक मदद के आश्वासन पर समापत किया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्राह। लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाते समय खंभे से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मजदूर मोहम्मद असलम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी शिवा, बमियाल (नगरोटा) के रूप में हुई है। गुस्साए परिजनों ने काम करवा रही कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। आर्थिक मदद के आश्वासन पर धरना खत्म किया गया।
परिवार के अनुसार लिलयाना ग्रिड स्टेशन में रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। इसका ठेका जेके इंजीनियर कंपनी के पास है। मोहम्मद असलम समेत करीब 15 मजदूर काम में लगे थे। असलम खंभे पर चढ़कर तारों को खींच रहा था। इस दौरान असलम का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई। उसे तुरंत बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

असलम के परिजन ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिश्नाह अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क धरना लगा दिया। परिजन ने बिजली विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुशील चौधरी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। परिजन के न मानने पर पुलिस ने जेके इंजीनियर कंपनी के ठेकेदार को मौके पर बुलाया। मुआवजे के तौर पर परिवार को नकद राशि दी गई। पीड़ित परिवार को और आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। वहीं पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

50 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था
एईई ग्रिड स्टेशन लिलयाना रमणीक सिंह ने बताया कि जेके इंजीनियर कंपनी 50 एमबीए के नए ट्रांसफार्मर को स्थापित कर रही थी। रविवार को तारें खींचते समय खंभे से मोहम्मद असलम नीचे गिर गया। इससे सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें