फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंजाकोट में बस से टकराई टाटा सूमो, पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंभीर रूप से घायल एक यात्री जीएमसी जम्मू रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी-पुंछ हाईवे पर मंजाकोट के देरी रल्योट क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद एक बस और टाटा सूमो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं। इनमें से एक को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों वाहन राजोरी से पुंछ जा रहे थे। एक मोड़ पर बस की गति थोड़ी धीरे हुई। पीछे तेज रफ्तार से आ रही टाटा सूमो बस से टकरा गई। टाटा सूमो चालक और इसमें सवार एक अन्य यात्री घायल हो गया। बस में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को मंजाकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। दो घायलों को जीएससी राजोरी रेफर कर दिया गया। जीएमसी के डॉ. जावेद इकबाल के अनुसार घायल मोहम्मद कादर की हालत नाजुक होने के कारण उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। अन्य घायल इकबाल बी पत्नी मीर मोहम्मद का उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें