संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला मुख्यालय के बाहर गुंडी क्षेत्र में वीरवार शाम एक तेज रफ्तार मेटाडोर चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी।
इससे ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि साई बाबा मीरा बख्श की जियारत से नगर को लाैट रहे एक ऑटो को सामने से मेटाडोर ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क से बीच पलट गया।
इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। मेटाडोर चालक वाहन सहित भाग निकला। घटनास्थल पर माैजूद लोगों ने घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान अब्दुल अहद (61), उनकी पत्नी फरीदा बेगम (55) और बेटा एजाज अहमद (15) निवासी गांव कनूइयां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।