फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पटली मोड़ फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन

छन्नी मनहासा, सवांखा मोड़ विजयपुर के निवासी थे मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के पटली मोड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहिल कुमार (26) पुत्र चमन लाल और अंशु रमोत्रा (25) पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। दोनों छन्नी मनहासा, सवांखा मोड़, विजयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जम्मू से विजयपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पटली मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे, मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क के बीचों-बीच गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टता से हादसा मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से पेश आया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एम्स विजयपुर भेजा। पुलिस ने हादसे के मौके से साक्ष्य जुटाते हुए छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरूं कर दी है। दो जवान युवकों की मौत की खबर फैलते ही उनके परिवारों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

इस घटना ने बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की चिंता को फिर से उभार दिया है। बताया जा रहा है कि चालू वर्ष में अब तक इस क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों में लगभग 20 लोगों की जान जा चुकी है। हादसों में निरंतर इजाफा हो रहा है, लेकिन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था, गति नियंत्रण, साइनेज और ट्रैफिक प्रबंधन के स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सड़क अधिकारियों से मांग की है कि हादसा-प्रवण स्थलों की पहचान कर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि आगे और जिंदगियां नष्ट न हों।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा संदीप सिंह चिब ने बताया कि भीषण सड़क हादसा पेश आने से दो युवकों की मौत हो गई है। इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें