फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत गुस्साए लोगों ने दो घंटे जाम किया मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस के आश्वासन के बाद रात आठ बजे खोला जाम, टिप्पर और स्कूटी जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। घो मन्हासा में रविवार शाम टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण लाल (60) निवासी देई चक के रूप में हुई है। हादसे से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
सांदवा पुलिस चौकी अधिकारी के अनुसार, सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त कृष्ण लाल रविवार शाम करीब 4:30 बजे स्कूटी पर भगतपुर की ओर जा रहे थे। भट्ठे से ईंट लेकर आ रहे एक टिप्पर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी फिसल गई और कृष्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और क्षेत्रवासियों में रोष फैल गया। शाम करीब छह बजे लोगों ने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। प्रदर्शनकारी टिप्पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर सांदवा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। एचएचओ दोमाना वरुणेश्वर सिंह के अनुसार परिजन को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद रात करीब आठ बजे जाम खोल दिया गया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर टिप्पर और स्कूटी कब्जे में ले ली है। भागे चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें