फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर मार्ग पर हादसे में जयपुर के प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिंग रोड पर मोटरसाइकिल फिसलने से हुआ हादसा
विज्ञापन

- हादसे में हरियाणा का प्रशिक्षु डॉक्टर भी हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) विजयपुर (जम्मू) में अध्ययनरत एक एमबीबीएस छात्र की मोटरसाइकिल फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम उस समय हुआ जब एम्स के दो एमबीबीएस छात्र रिंग रोड होते हुए अखनूर की ओर घूमने जा रहे थे। घो मन्हासा राठौया क्षेत्र में पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर उपचार के दौरान एक छात्र ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सांदवां पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया। दूसरे घायल छात्र की स्थिति में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक छात्र की पहचान विकास सैनी (23) पुत्र रामजी लाल निवासी धनी डोलावली, जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। घायल छात्र की पहचान हिमांशु पुत्र रूपेश यादव निवासी धनी बाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में एमबीबीएस छात्र अस्पताल पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें