फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टैंकर पलटने से डीजल का रिसाव, गैलन भर-भर ले गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-नारायणा अस्पताल के बाहर हाईवे पर हादसा, चालक घायल
विज्ञापन

जम्मू। नारायणा अस्पताल के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात तेल का टैंकर सड़क पर पलट गया। इससे टैंकर से भारी मात्रा में डीजल का रिसाव हुआ, जिसे स्थानीय लोग गैलनों में भरकर ले गए। घायल टैंकर चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टैंकर नंबर (जेके02बीके-8085) नारायणा अस्पताल के पास हाईवे पर पलट गया। टैंकर के पलटने से तेजी से उससे डीजल का रिसाव होने लगा। डीजल सड़क के साथ लगती नाली में गिरने लगा। इसका पता चलते ही कुछ लोग पहुंचे और गैलनों में तेल भरकर ले जाने लगे। हालांकि, राहत यह रही कि तेल का रिसाव होने पर आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। वहीं, टैंकर के सड़क पर पलटने से एक तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाद में टैंकर को एक तरफ कर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें