फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामबन में सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, दो घायल

Sat, 20 Jul 2019 06:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के जिला रामबन की उखराल तहसील में शनिवार को एक वैन के खाई में गिर जाने से उसमें बैठे पति-पत्नी और उनकी बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। ये लोग पोगल-परिस्तान में श्रावधर मंदिर से वापस आ रहे थे। मारूति वैन में सवार ये लोग जब सेनाबत्ती के बिंजोनी इलाके से गुजर रहे थे तो एक तीखे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सुरजीत सिंह, उनकी पत्नी कोश्लया देवी, उनकी बेटी सहित एक अन्य रिश्तेदार निवासी कूट पोगल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र उखराल पहुंचाया गया परंतु डाक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में चालक सहित दो अन्य घायल शामिल हैं, जिनका इलाज रामबन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें