स्थानीय लोगों ने भी किया प्रदर्शनबच्चे की मौत पर जोगी गेट के स्थानीय लोगों ने भी रोष जताया। कहा कि जोगी गेट के बाहर लोग वाहन पार्क कर जाते हैं। रात के समय देर रात तक वाहनों में अज्ञात लोग बैठे रहते हैं और गाली गलोज करते हैं। अवैध रूप से वाहनों को पार्क कर दिया जाता है, जिसे हटाना चाहिए।
हार्टीकल्चर कर्मी की मौत को लेकर प्रदर्शन, बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
मिरां साहिब क्षेत्र के रहने वाले हार्टीकल्चर विभाग के कर्मी बोध राज का सोमवार डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके पहले परिजनों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर मौत की जांच कराने की मांग की। परिवार का आरोप है कि बोध राज की हत्या की गई है। जबकि पुलिस ने भी इस मामले में सही काम नहीं किया।
मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता टीएस टोनी ने भी प्रशासन से जांच की मांग की।टोनी ने कहा कि 10 जनवरी से बोध राज लापता था। 14 जनवरी को लापता होने की शिकायत मिरां साहिब पुलिस के पास दर्ज है। लेकिन 2 फरवरी को पुलिस बता रही है कि शव जीएमसी में पड़ा है। जबकि मृतक की जेब में उसका पहचान पत्र भी था। पुलिस बता रही है कि अस्पताल में बोध राज का शव कई दिनों से पड़ा था। हमें पता नहीं चला। जबकि पहचान पत्र और मृतक का मोबाइल पुलिस के पास से मिला है। लिहाजा इस मामले की जांच होनी चाहिए।