महमूदपुर से 1:12 मिनट पर निकले थे लुटेरे, तब भी पेंट कोट में ही थे
जांच में पता चला है कि वारदात के दिन दोनों लुटेरे बिश्नाह के महमूदपुर से दोपहर 1:12 मिनट पर निकले थे। उस समय भी दोनों पेंट कोट में थे। सिर पर हेलमेट था। वहां से निकलने के बाद ये रास्ते में कहीं भी नहीं रुके। सीधे सुनार की दुकान पर पहुंचे। करीब 2 बजे ये लोग दुकान में पहुंच चुके थे।
आए थे बिश्नाह से, भागे बाड़ी ब्राह्मणा की तरफ से
वारदात के बाद दोनों ग्रेटर कैलाश से परमंडल मोड़, परमंडल से बाड़ी ब्राह्मणा, बाड़ी ब्राह्मणा से पल्ली मोड़ और इसके बाद मुरारा चक से आगे गायब हो गए। जबकि आते वक्त ये लुटेरे सयोड़ा और कुंजवानी से होते हुए ग्रेटर कैलाश पहुंचे थे। ये जानकारी भी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिली है, जो पुलिस ने अलग अलग जगहों से ली है।