बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा-बीरपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बीरपुर मार्ग पर एक स्कूटी की टक्कर लोड कैरियर से हो गई। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में पहुंचाया। घायलों की पहचान रमणीक, गणेश और माजिद हुसैन निवासी तेली बस्ती के रूप में हुई है। वहीं, माजिद हुसैन की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसी जम्मू भेजा गया है।