फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कठुआ के ऋषि पहलवान बने जय बाबा लक्ष्मण जती केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा लक्ष्मण जती देवस्थान पर ऐतिहासिक वार्षिक दंगल सम्पन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला सांबा के रामगढ़ क्षेत्र की पंचायत लगवाल स्थित बाबा लक्ष्मण जती देवस्थान पर बुधवार को ऐतिहासिक वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। विभाजन से पहले से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दंगल की सबसे बड़ी माली एवं जय बाबा लक्ष्मण जती केसरी खिताब के लिए जम्मू-कश्मीर के कठुआ के ऋषि पहलवान और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के सोनू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। लंबे समय तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में ऋषि पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनू पहलवान को पराजित कर जय बाबा लक्ष्मण जती केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दंगल के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, पूर्व डीडीसी सदस्य सरबजीत सिंह जौल विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि तथा दंगल कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर बड़ी माली के मुकाबले का शुभारंभ कराया।

बाबा लक्ष्मण जती देवस्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष लगने वाला यह मेला और दंगल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। श्रद्धालु पहले मेले में बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचते हैं, जिसके बाद शाम को ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

देवस्थान के सेवादार तथा दंगल कमेटी के सदस्यों की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आसपास के गांवों के युवाओं और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए इस दंगल में दर्शकों ने पारंपरिक कुश्ती का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें