फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी चॉपर सेवा से टैक्स वृद्धि वापस होगी

Tue, 13 Oct 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने मंगलवार को कहा है कि वैष्णो देवी चॉपर सेवा पर की गई टैक्स वृद्धि हर हाल में वापस होगी।
विज्ञापन


एमए स्टेडियम में डोगरा फ्रंट और शिव सेना की ओर से निकाली जाने वाली वार्षिक छड़ी यात्रा के दौरान मंगलवार को उन्होंने इसका एलान करते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में मचैल यात्रा तथा अमरनाथ यात्रा के दौरान भी हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा। माता के श्रद्धालुओं से टैक्स नहीं लिए जाने पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में मौजूद श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे के साथ इसका स्वागत किया। ज्ञात हो कि सर्विस टैक्स का मुद्दा विधानसभा तथा विधान परिषद में भी उठ चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें