फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर के पारे में उछाल, 26 व 27 फरवरी को बारिश के आसार, घाटी में ठंड जारी

Fri, 24 Feb 2023 02:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

घाटी में ठंड अभी कायम है, लेकिन पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर का आसमान साफ है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है। धूप इतनी तेज हो रही है कि दिन में अप्रैल-मई का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


हालांकि घाटी में अभी ठंड कायम है, लेकिन वहां पारा सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

जम्मू में वीरवार आसमान पूरी तरह साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ दोपहर को तपिश का अहसास हुआ। हालांकि सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास कायम है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 27.0 और बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 17 बटोत में सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 18.5, कटड़ा में सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 25.8 और भद्रवाह में सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में भी पारे में उछाल जारी है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4, गुलमर्ग में माइनस 3.8 और लेह में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें