फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिद्धिमा राजपूत बनीं परगवाल की एक दिन की तहसीलदार

विज्ञापन
परगवाल में 1 दिन की तहसीलदार बनी रिद्धिमा राजपूत के साथ तहसीलदार इम्तियाज और नायब तहसीलदार संसार
विज्ञापन
परगवाल। ग्राम गवाढ़ निवासी पांचवीं कक्षा की रिद्धिमा राजपूत को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। इस पद उन्हें सोमवार तहसीलदार इम्तियाज ने बिठाया। रिद्धिमा ने बताया कि वह बड़े होकर तहसीलदार ही बनना चाहती हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार संसार सिंह समेत रिद्धिमा के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिद्धिमा को एक दिन का तहसीलदार बनाए जाने पर क्षेत्र में काफी चर्चा रही और तहसील प्रशासन की अनोखी पहल का स्वागत किया। राष्ट्रीय बाल दिवस पर परगवाल तहसील में बुकफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। तहसील प्रशासन परगवाल ने एक सप्ताह भर की सेल्फी प्रतियोगिता की। इसमें क्षेत्र की बालिकाओं से खुली प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं। टैगलाइन बुकफी के तहत किताब के साथ एक सेल्फी क्लिक करनी थी। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में गर्ल्स चाइल्ड ने भाग लेते हुए उत्सुकता दिखाई। अच्छी सेल्फी के आधार पर रिद्धिमा राजपूत को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस तरह से उन्हें एक दिन का तहसीलदार बनाया। बुकफी प्रतियोगिता की प्रविष्टि और उसे राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया गया तथा उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत गर्ल चाइल्ड एंबेसडर के रूप में भी नामित किया गया। तहसीलदार इम्तियाज ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर और शिक्षा जरूरी है। एसडीजी के तहत गुणवत्ता शिक्षा के लक्ष्यों और लैंगिक समानता के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए यह पहली की गई हे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें