फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी काटने गए तीन पर पहाड़ से गिरा पत्थर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के माहौर तहसील में जंगल में लकड़ी काटने गई एक महिला तथा उसके दो भतीजों पहाड़ से गिरे पत्थर में दबने से मौत हो गई। सभी लार गांव के रहने वाले थे, जहां रविवार को यह घटना हुई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गुल्ला की पत्नी महताबी बेगम (55) तथा उसके दो भतीजों अब्दुल लतीफ व बशीर अहमद (दोनों अब्दुल अहद के बेटे) के रूप में हुई है। महताबी बेगम के बेटे नवाबदीन (24) तथा शब्बीर अहमद (27) भी घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे जिला प्रशासन की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां महताबी तथा अन्य दो को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें