फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में बनेगा आईआईएम का ऑफ कैंपस, सरकार ने दी मंजूरी

Sun, 11 Aug 2019 08:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के साथ ही केंद्र सरकार ने श्रीनगर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) का ऑफ कैंपस बनाने की मंजूरी दे दी है। वहीं, जम्मू में भी आईआईएम का कैंपस जारी रहेगा। खास बात यह है कि ऑफ कैंपस में जल्द ही तीन से छह महीने के मैनेजमेंट डेवलेपमेंट प्रोग्राम शुरू होंगे। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, आईआईएम श्रीनगर में अपना ऑफ कैंपस खोलेगा। इसके लिए सरकार ने  51.8 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति भी दे दी है। श्रीनगर एयरपोर्ट रोड पर ऑफ कैंपस खोलने के लिए भवन चयनित कर लिया गया है। 

आईआईएम जम्मू प्रबंधन की ओर से सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (सीपीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखकर ऑफ कैंपस का काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। मोदी सरकार पार्ट-एक के दौरान 2016 में ईआईएम जम्मू का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


फिलहाल आईआईएम जम्मू में मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन  (एमबीए) और डॉक्ट्रेट कार्यक्रम (पीएचडी) की पढ़ाई कराई जाती है। आईआईएम जम्मू में 150 सीट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें